मैनपुरी पहुंची जन विश्वास यात्रा

हिमांशु दुबे

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा के दौरान आज मैनपुरी के बेवर रामलीला मैदान में हुई जनसभा को पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद गीता शाक्य, प्रदेश सरकार के मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री व जीएस धर्मेश ने संबोधित किया।महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में मैनपुरी जनपद में एक सीट मिली थी, लेकिन अबकी बार चारों सीटों पर भगवा लहराएगा। सपा शासनकाल में मैनपुरी जनपद के अंदर लूट, जमीनों पर कब्जे आम बात हो गई थी। योगी ने पूरे प्रदेश में गुंडाराज को खत्म किया है ।


प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं तथा केन्द्र सरकार व प्रदेश जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में होने वाली अराजकता के चलते प्रदेश से पलायन हो रहा था। आज तीन लाख करोड के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर रहे है। प्रदेश में युवाओं के लिए 2 करोड रोजगार के अवसर मिले तथा साढे चार लाख को सरकारी नौकरी मिली है। करीब साढे तीन लाख लोगों की संविदा पर भर्ती हुई है। उन्होंने कहा कि एशिया का सबसे बड़ा जेवर का एयरपोर्ट विकास की नई कहानी लिखने जा रहा है। यह बदला हुआ उत्तर प्रदेश है जो विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।


प्रदेश सरकार के मंत्री जीएस धर्मेश ने कहा योगी जी की सरकार जब से बनी है प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो चुका है। 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में जनता से वादा किया था ना गुंडाराज ना भ्रष्टाचार, योगी जी ने उसको सही साबित करके गुंडों, दंगाइयों पर प्रभावी कार्यवाही की है। भाजपा शासन काल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। सपा शासनकाल में जमीनों पर कब्जे लूट हत्या आम बात हो गई थी लेकिन योगी जी की सरकार में गुंडे प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। सपा शासनकाल में ना राशन मिलता था, ना ही सरकार से चलाई गई योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच पाता था। योगी जी ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को खत्म किया है। भारतीय जनता पार्टी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के साथ काम किया है। मोदी जी और योगी जी की लोकप्रियता के आगे विरोधी बौखला गए हैं।

 भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा में प्रयाग में गजब का उत्साह दिखा। यात्रा में जगह जगह खडे लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री डॉ महेन्द्रनाथ पांडेय, प्रयाग की सांसद डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी, सांसद विनोद सोनकर, प्रदेश के राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल, धर्मवीर प्रजापति के नेतृत्व में चल रही यात्रा के दौरान सभाओं में भीड उमड़ पड़ी। प्रयाग ( यमुनापर) के ऊरुवां मांडा से शुक्रवार को प्रातः दस बजे यात्रा प्रांरभ हुई। जोरदार नारे के बीच नेताओं ने लोगों को हाथ जोड, उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।सभाओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि केन्द्र की श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने जहॉ एक ओर विकास की धारा बहायी वहीं माफियाओं पर अंकुश लगाकर लोगों को सुरक्षा एवं विश्वास दिलाया। डॉ पांडेय ने कहा कि जन विश्वास देख यह भरोसा हो गया कि 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। अतीक अंसारी जैसा माफिया आज जेल में है।डॉ0 पांडेय ने कहा कि योगी जी आम आदमी की पीड़ा समझने वाले मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश में दोबारा सत्ता इस कारण जरुरी है कि माफियाओं फिर सर न उठा सके। योगी जी का परिवार यूपी की तेइस करोड जनता है, जिसके लिए वह दिन रात चिंता करते हैं। सपा एवं कांग्रेस जैसी पार्टियां केवल परिवार की पार्टियां हैं।डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याण के अनेक कार्य हुए। महिलाओं, व्यापारियों को प्रताडित करने वाले माफिया अब जेल में हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नही थी। मोदी जी केन्द्र से विकास योजनाओं के लिए पैसे देते थे और अखिलेश सरकार में माफिया वह पैसा हजम कर जाते थे।भाजपा के राष्टीªय मंत्री व सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी दलित और गरीब की विरोधी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button