प्रियंका उठा रहीं प्रत्येक वर्ग की आवाज

कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश से प्रत्येक वर्ग एवं समाज के लोग शामिल होकर 2022 के चुनान में कांग्रेस सरकार बनने का दे रहे स्पष्ट संकेत ।

आज उत्तर प्रदेश कांग्रस मुख्यालय नेहरू भवन पर संगठन प्रभारी प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह व मीडिया संयोजक प्रवक्ता अंशू अवस्थी के समक्ष जनपद कानपुर देहात से आये कोरी समाज के सैकड़ों लोगों ने डा0 अभिषेक कोरी के नेतृत्व मेें कांग्रेस पार्टी के विचारों के प्रति निष्ठा जताते हुए और आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में भरोसा व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संगठन प्रभरी दिनेश सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ग एवं समाज के लोग कांग्रेस पार्टी में अपनी निष्ठाा जताते हुए सदस्यता ग्रहण कर रहें हैं। जिस तरीके से लोंगों का रूझान कांग्रेस पार्टी और महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में बढ़ रहा है।

डिजिटल मीडिया के संयोजक एवं प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने सदस्यता ग्रहण के अवसर पर कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की आवाज उठा रहीं हैं उनके करिश्मयी नेतृत्व से प्रभावित होकर लोग जुड़ रहें हैं। इससे स्पष्ट संकेत है कि 2022 में प्रदेश के जनमानस ने, चाहे वह युवा हो , या महिला हो, या किसान हो, या व्यापारी, कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी  देते हुए कहा कि कोरी महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारी डा0 अभिषेक कोरी, डा0 शिव प्रसाद कोरी, और डा0 श्याम बाबू कोरी, श्रीमती नीलू कटारिया, रामप्रकाश कोरी, डा0 मोहनलाल कमल, राघवेन्द्र सिंह कोरी आदि प्रमुख लोगों के साथ सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आये हुए सभी लोगों ने 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का प्रण लिया। और श्रीमती प्रियंका गांधी जी के हाथों को मजबूत करने की प्रतिज्ञा कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button