शिवपाल ने किसको दिया मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद

अजय सिंह

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनके भतीजे एवं समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव परिपक्व होकर नये नेता जी बन गये है और उनका नेतृत्व स्वीकार करने मे कोई भी गुरेज नही है। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के आगरा-इटावा क्षेत्र के मंडलीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद पत्रकारो से बातचीत मे शिवपाल ने बुधवार को कहा कि पिछले दिनो उनकी अखिलेश यादव से लखनऊ मे लंबी और अच्छी बातचीत हो चुकी है । इस दौरान परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद ही सपा और प्रसपा के बीच सीटों का बंटवारा तय हो जाएगा हालांकि वे चाहते हैं कि उनकी पार्टी के जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट मिल जाए। शिवपाल ने कहा ” मैने इस बात को भी स्वीकार कर लिया है कि सपा के नए नेताजी अखिलेश यादव ही हैं। मैं चाहता हूं कि अखिलेश एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।” शिवपाल यह भी कहने से नही चूके कि अखिलेश को कभी उन्होने ही राजनीति की ट्रेनिंग दी लेकिन आज अखिलेश परफेक्ट हो गए हैं। उन्होने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद तो दिया ही, उनके और अखिलेश के दिल भी मिल गए और दोनों के बीच की दूरी भी घट गई है।

प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान सीटों पर कोई बात नहीं हुई। अभी कईयो दौर की बैठके होंगी। चुनाव के ऐलान के बाद मिल कर बात करेंगे। सीटों के बंटवारे को लेकर कोई अवरोध नहीं आएगा । इस पर हम राजी हो गए हैं। उन्होने कहा कि उन्होने अखिलेश के सामने अपनी बात यह कह कर रख दी है कि जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दे दीजिए । अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना है, इसपर अखिलेश तैयार हो गए।

शिवपाल यह भी कहने से नही चूके कि अखिलेश को कभी उन्होने ही राजनीति की ट्रेनिंग दी लेकिन आज अखिलेश परफेक्ट हो गए हैं। उन्होने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद तो दिया ही, उनके और अखिलेश के दिल भी मिल गए और दोनों के बीच की दूरी भी घट गई हैं। 

शिवपाल ने कहा कि हमने पुरानी बातों को खत्म कर दिया गया। सपा में 40-45 साल काम किया है। बहुत से आंदोलन हुए हैं। कई लोग इसमें शहीद भी हुए हैं। फैसला लिए जाते हैं, पार्टी को आगे बढ़ाना है, तो त्याग और संघर्ष करने पड़ते हैं। अब उनके अंदर कोई मलाल नहीं है, बस सिर्फ हम अपनी बात रख देंगे वो केवल सलाह दे देंगे ऐसे मे अखिलेश जो भी फैसला लेंगे, वो उसे मानने के लिए तैयार हैं। उन्होने कहा कि सपा और प्रसपा के गठबंधन के बाद अब दोनों पार्टी के बीच सीटों के बटवारें पर जल्द मुहर लग सकती है। यादव ने साफ किया है कि सपा-प्रसपा में सीटों को लेकर कोई मतभेद नहीं है। 2022 का विधानसभा चुनाव धर्मयुद्ध है, इसे जीतने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मिलकर कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सरकार बनने पर रोडवेज को राजकीय सेवा घोषित करेंगे। संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मी नियमित किए जाएंगे। शिवपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने कोई वादा नहीं निभाया, लेकिन हमारी कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। सरकार बनने पर सभी वादे पूरे करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button