Friday, March 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुद्दों से भटका रही भाजपा-अनिल

मुद्दों से भटका रही भाजपा-अनिल

235

उत्तर प्रदेश की जनता को असल मुद्दों से भटका रही भाजपा।



लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा नेता अनिल यादव के नेतृत्व में कई लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों से समाजवादी सरकार बनाने और सपा सरकार में किए गए विकास कार्यों को लेकर चर्चा किया।इसके बाद अनिल यादव ने केकेसी सपा कैंप कार्यालय पर सहयोगियों के साथ बैठक करके कार्यों की समीक्षा की गई और बूथ स्तर पर किए गए कार्यों पर चर्चा की।

देश में किसान से लेकर आम जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है। महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता में आने वाली भाजपा अपने मुद्दों से भटक चुकी है।भाजपा सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण दिखाकर जनता को मुद्दे से भटकाना चाहती है। जबकि यह एक्सप्रेसवे अखिलेश यादव की देन है।उत्तर प्रदेश में आमजन अपनी आजीविका के लिये संघर्ष कर रहा है, परंतु भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर सत्ता पर काबिज होने का षड्यंत्र कर रही है। देश मे प्रत्येक वर्ग वह चाहे व्यापारी हो नौकरी पेशा हो मजदूर या किसान हो पूरी तरह से तबाह हो गया है। व्यापार ठप्प है किसानों को उनकी फसल के दाम नहीं मिल रहे है।


आज भाजपा जनता को असल मुद्दों से भटका कर मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम करने से बाज नहीं आ रही है आगामी विधानसभा चुनाव 2022 विकास के मुद्दे पर होना चाहिए लेकिन भाजपा है कि विकास मुद्दे पर चर्चा करना तो दूर विकास का नाम तक लेना नहीं चाहती। सपा नेता ने हमला जारी रखते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था दयनीय स्थिति में पहुंच गई है और मौजूदा समय में प्रदेश महंगाई की मार को झेल नहीं पा रहा है। आज विद्यार्थियों के अभिभावक अपने बच्चों को मंहगी शिक्षा उपलब्ध कराने में असमर्थ होते जा रहे हैं।

केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को जनहित के मुद्दों से भटका कर मंदिर मस्जिद, हिंदू मुस्लिम की धारणा पैदा कर गुमराह करने का प्रयास कर रही है लेकिन प्रदेश की जनता बहुत जागरूक है। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना कर इस प्रदेश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, छात्रों तथा नौजवानों की आवाज को बुलंद करेगी।

मौजूदा समय में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार कितना गंभीर है यह तो सिर्फ अखबार, समाचार देखते ही पता चल जाता है। क्योंकि प्रतिदिन दो-चार महिलाओं की हत्या और बलात्कार की खबर रहती है प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के रवैया को भली प्रकार से समझ लिया है और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत से समाजवादी पार्टी को जीताते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।मौके पर मौजूद रहने वालों में सुनील सिंह शिवा, राजेंद्र मिश्रा उर्फ नीलू, सुधीर भारती, सीमा धानुक, सुरेश धानुक,अधिवक्ता राजेश कुमार यादव, अविनाश गुप्ता,अमन गुप्ता,अरविंद यादव उर्फ छोटू,आकाश, सिकंदर सुल्तानपुरी,अविनाश जोशी, प्रीत,राजेन्द्र सिंह राजा सहित कई कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।