छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित नेहा अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से समाजवादी छात्र सभा की 51 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित कर दी गई है जिसमें नेहा यादव अध्यक्ष, संदीप स्वर्णकार महासचिव और रोहित सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए है।कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष अनुराग वर्मा,अनिल यादव ‘मास्टर‘ सर्वेश सिंह तथा हर्ष वशिष्ट नामित हुए हैं।

अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने दांव चलने शुरू कर दिए हैं, आपको बता दें कि ऐसे में उन्होंने बरेली की नेहा यादव को छात्र सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है । नेहा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना इसलिए भी चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि पहली बार पार्टी ने महिला गृहमंत्री अमित शाह को काला झंडा दिखाने वाली नेहा यादव को इनाम दिया है ।


     समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 सचिव और 32 सदस्य बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में 9 विशेष आमंत्रित सदस्य है।इसके अतिरिक्त माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति पर 51 सदस्यीय कार्यकारिणी के अतिरिक्त 5 उपाध्यक्ष, अनुज जावला, दिनेश ‘देवा,‘ अंकुर पाण्डेय, कासिम चौधरी,दिगम्बर सिंह, एक प्रवक्ता सूबेदार सिंह एवं 60 सचिव एवं 17 सदस्य भी नामित किए गए हैं।
                 
    अखिलेश यादव की स्वीकृति से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह द्वारा श्री शाहनवाज अब्बासी जनपद गाजियाबाद को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। उन्हें दिल्ली प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ‘देव‘ द्वारा समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में तरूण यादव सुल्तानपुर को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button