हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आज राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ‘हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस‘ मनाया और दीप जलाकर दलितों, महिलाओं के प्रति अत्याचार की याद दिलाई।स्मरणीय है, हाथरस की दुष्कर्म पीड़िता की मृत्यु के बाद बिना परिवारीजनों की उपस्थिति में शासन-प्रशासन ने जबरन आधीरात को पेट्रोल डालकर शव जला दिया था। इस अमानवीय कृत्य का समाजवादी पार्टी ने पुरजोर तरीके से विरोध किया था।


प्राप्त विवरण के अनुसार आज विभिन्न जनपदों में पार्टी कार्यालयों पर ‘हाथरस की बेटी का स्मृति दिवस‘ प्रतीक स्वरूप दीप जलाकर मनाया गया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद भी उसके शव के साथ असम्मान प्रदर्शिात करने के लिए भाजपा सरकार की निंदा की।समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि देकर दो मिनट का मौन रखा गया।समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में राष्ट्रीय सचिव तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने सायं दीप जलाकर हाथरस की बेटी को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button