बंगाल में खेला हुआ अब यूपी में भी खदेड़ा होगा-किरनमय नंदा

  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने फर्रुखाबाद में कहा कि बीजेपी झूठ की खेती करती है। वह सिर्फ लोगों को झूठे सपने दिखाती है। चुनाव के दौरान तमाम तरह के लालच व धर्म जाति में लोगों को लड़ाकर अपना हित साधती है। ऑक्सीजन न दे पाने  वाली  बीजेपी वेंटिलेटर पर लटक रही है। इधर जनता बीजेपी सरकार से इस तरह आजिज है कि वह इनका डेथ प्रमाणपत्र तक बना चुकी है।श्री नंदा ने कहा कि यह सब कारनामे जनता जान चुकी है, अब वह इनके थोथे दावे में फंसने वाली नही। इस बार यूपी की जनता बीजेपी को उनके झूठ के बदले करारा मुँह तोड़ जवाब देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में खेला हुआ था अब यूपी में भी खदेड़ा होगा। उत्तर प्रदेश की जनता संकल्प कर चुकी है कि वह समाजवादी सरकार केे कार्यकाल में हुए विकासकार्यों को याद करके अखिलेश यादव के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनाएगी, तभी जनता खुशहाल होगी।


  युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवमूर्ति राना, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण सैनी, जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, महासचिव मंदीप यादव, शेखर  यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।समाजवादी पार्टी ने फर्रुखाबाद जिला कारागार, फतेहगढ़ में निरुद्ध बन्दी सन्दीप कुमार यादव के इलाज में घोर लापरवाही के कारण मृत्यु हो जाने की घटना पर विरोध दर्ज कराते हुए हजारों की संख्या में सपाइयों ने शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा के निर्देश पर पैदल मार्च निकालकर डॉ0 राममनोहर लोहिया की प्रतिमा के समीप बैठ कर मौन धारण कर प्रदर्शन किया व जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।


    ज्ञापन में कहा गया कि बन्दी की मृत्यु से गुस्साए अन्य बन्दियों के विरोध को जेल प्रशासन द्वारा बलपूर्वक दबाना निंदनीय है। इस दौरान जेल प्रशासन के द्वारा बन्दियों पर आंसू गैस छोडने एवं फायरिंग के चलते एक अन्य बन्दी शिवम राठौर की भी मृत्यु हो गई, मुख्यमंत्री योगी के बेलगाम अफसर कब किसे ठोंक दें, इसका कोई भरोसा नही।
बीजेपी की ठोको नीति के शिकार हुए मृतक के परिजनों को न्याय व आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध तत्काल कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button