अपनी विफलताओं से हताश भाजपा

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा भाजपा सरकार द्वारा रोकना जन विरोधी चेहरा,भाजपा अपनी विफलताओं से हताश हो तानाशाही पर उतारू,लखनऊ शहर में प्रतिज्ञा यात्रा जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के प्रवक्ता स्वतंत्र शुक्ला ने बताया कि आज दिनांक 11-11-2021 बृहस्पतिवार को प्रस्तावित प्रतिज्ञा यात्रा को रोककर भाजपा ने अपना जनविरोधी चेहरा दिखाया है, कांग्रेस पार्टी की आज प्रतिज्ञा यात्रा लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी विचार विभाग शहर अध्यक्ष उग्रसेन विचार विभाग द्वारा प्रस्तावित थी, जो बड़ी काली जी मंदिर चौक से दरगाह हजरत अब्बास तक जानी थी।

सरकार की तानाशाही के चलते यात्रा में अड़चन डाली गई, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने सेवा भाव को पीछे नहीं छोड़ा और कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने बड़ी काली जी मंदिर चौक में दर्शन किये और 2022 में कांग्रेस सरकार बनने का आशीर्वाद मांगा, उसके पश्चात कांग्रेस जनों ने विचार विभाग के चेयरमैन सम्पूर्णानंद के नेतृत्व में व विचार विभाग की पूर्व सचिव श्रीमती शहाना सिद्दीकी के अध्यक्षता में राम जानकी धर्मशाला में रामधुन गाई और कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं के पम्पलेट बांटकर जनसपंर्क कर कार्यकताओं में जोश भरा गया।

भाजपा सरकार की तानाशाही पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के चेयरमैन संपूर्णानंद मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है इसीलिए अपनी हताशा में लोकतंत्र की हत्या कर रही है, संविधान हमें अधिकार देता है कि हम अपनी बात लोगों तक पहुंचा सके लेकिन भाजपा तानाशाही पर उतारू है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री नईम सिद्दीकी ने कहा कि जनता बीजेपी की असलियत जान चुकी है और इनका जन विरोधी चेहरा अब खुलकर सामने आ चुका है , 2022 में प्रदेश की जनता बीजेपी को सत्ता से बेदखल मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ के अहंकार को दूर करेगी और जो प्रतिज्ञाएं प्रदेश के नौजवानों किसानों महिलाओं और आमजन के लिए कांग्रेस ने ली है उन्हीं के आधार 2022 में कांग्रेस पार्टी श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

प्रतिज्ञा यात्रा में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला , अनसूया शर्मा, प्रमोद सिंह शहर अध्यक्ष उग्रसेन प्रसाद दुबे,  शहाना सिद्दीकी,  रेहान, आमोद, सुबोध श्रीवास्तव, संजय सिंह, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, नीरज तिवारी, डॉ जियाराम वर्मा, वीरेन्द्र मैदान, अमरनाथ अग्रवाल, आस्था, बृजेन्द्र सिंह ,सोमेश चौहान मुकेश सिंह चौहान शहर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, आलोक रैकवार, शाहबुद्दीन, डॉ आशीष दीक्षित, कायनात सिद्दीकी, प्रदीप सिंह, अबरार सिद्दीकी, सहित भारी संख्या में कार्यकता शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button