Friday, February 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश गुणवत्तापूर्ण एवं गंभीरता से कार्य कराना सुनिश्चित करें-मण्डलायुक्त

गुणवत्तापूर्ण एवं गंभीरता से कार्य कराना सुनिश्चित करें-मण्डलायुक्त

251

  लखनऊ।  मण्डलायुक्त रंजन कुमार की अध्यक्षता में पी0आई0एल सिविल पिटीशन संख्या-21734/2021 शरद कुमार श्रीवास्तव बनाम स्टेट ऑफ यूपी व अन्य में माननीय उच्च न्यायालय लखनऊ बेंच, लखनऊ द्वारा पारित आदेश दिनांक 24 .9. 2021 के समादर में मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
मंडलायुक्त रंजन कुमार ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र लखनऊ के मुख्य सड़क को अन्य सटे हुए मार्गों के साथ बहाल करने पुनर्निर्माण सीवेज व जल निकासी की व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओ पर शीघ्र  यथावश्यक कारवाई के निर्देश दिए ।


    मंडलायुक्त ने संबंधित विभाग  नगर निगम, उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण ,लोक निर्माण विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उक्त कार्यों को संपादित कराए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि कार्य को  गुणवत्तापूर्ण एवं गंभीरता से कार्य कराना सुनिश्चित करें क्योंकि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही  क्षम्य नहीं है।इस अवसर पर अक्षय त्रिपाठी(उपाध्यक्ष )लखनऊ विकास प्राधिकरण,अजय द्विवेदी नगर आयुक्त,विजय कुमार पी0डब्लू0डी,मंसूर कटियार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।