Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश गंगा-यमुना खतरे के निशान के पार, प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी

गंगा-यमुना खतरे के निशान के पार, प्रशासन ने बढ़ाई चौकसी

254


प्रयागराज- संगम नगरी में गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर लगातार बढ़ रहा है। नदियों की उफनाई लहरों ने तटवर्ती इलाकों को अपने आगोश में ले लिया है।
नदियों का जलस्तर तटवर्ती मोहल्‍ले छोटा बघाड़ा से लेकर सलोरी और राजापुर, अशोक नगर तक पहुँच गया है। लेकिन अभी भी लोग अपने घर की छत पर ठिकाना बनाए हुए हैं।
ऐसे लोगों को एनडीआरएफ़ की टीम मकान छोड़ने की अपील कर रहे हैं। टीमें नावों के सहारे लोगों तक पहुँच रही हैं।
डीएम संजय खत्री ने आज कई शरणालयों का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाएँ देखीं। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उन्होंने ने भी लोगों से घर छोड़ने की अपील की है।

नदियों का ट्रेंड शाम 6 बजे तक—
गंगा नदी
फाफामऊ में गंगा का जलस्‍तर- 85.31 मीटर पर पहुँच गया है।
यमुना नदी
नैनी में यमुना का जलस्‍तर-85.18 मीटर पर है। (दोनो नदियाँ खतरे के निशान 84.73 मीटर से ऊपर बह रही हैं)