नाले में मिला अज्ञात युवक का शव हत्या की आशंका

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज। जनपद महाराजगंज के थाना क्षेत्र बृजमनगंज ग्राम सभा बंजरहा सोनबरसा के टोला शिंगोरहवा के पूर्व नाले में तैरती हुई एक अज्ञात युवक का शव आज देर शाम 4:00 बजे मिला।ग्रामीणो ने इसकी सूचना तत्काल बृजमनगंज पुलिस को दी। बृजमनगंज पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को नाले से बाहर निकाल कर वहां इकट्ठे लोगों से पहचान के लिए पूछताछ की परंतु शव की शिनाख़्त नहीं हो सका मृतक युवक की उम्र लगभग 45 से 50 है तथा उसके सर तथा मुख के रास्ते से खून निकल रहा था प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि मृतक युवक की हत्या कर छुपाने के लिए शव को नाले में फेंक दिया गया है।पुलिस टीम एस आई उमाकांत सरोज, एस आई अनघ कुमार एस आई अश्विनी मोर्या हेड कांस्टेबल प्रेम शंकर दूबे ने शव का पंचनामा कर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button