बढ़ते जनाधार से बनेगी सपा सरकार:रिज़वान अहमद


सीतापुर। समाजवादी पार्टी के प्रति बढ़ता जनाधार 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व की सरकार बनाएगा। आज बहुत बड़ी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं। जिनमें सबसे अधिक संख्या युवा वर्ग की है। यह युवा वर्ग ही सरकार बदलकर प्रदेश में ख़ुशहाली लायेगा।उपरोक्त बातें समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रिज़वान अहमद ने सीतापुर के मछली मण्डी वाल्मीकि बस्ती में अंकुर वीर वाल्मीकि के निवास पर आयोजित एक बैठक में कही।

रिज़वान अहमद ने बताया कि नये मतदाता ही नही बल्कि अन्य दलों के पदाधिकारी/कार्यकर्ता समाजवादी विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। इस बैठक में एक दर्जन से अधिक लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी को जिला अध्यक्ष ने पार्टी की लाल टोपी लगाकर सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में मछली मण्डी वाल्मीकि बस्ती के राहुल वाल्मीकि, कारीपाकर के अनूप वाल्मीकि, प्रेमनगर निवासी राहुल वाल्मीकि, बदला कॉलोनी निवासी अनिकेत वाल्मीकि, सौरभ वाल्मीकि, उत्कर्ष वाल्मीकि, रामकोट निवासी अश्वनी वाल्मीकि व आदित्य वाल्मीकि, फ़ैसलनगर निवासी शुभम वाल्मीकि, ख़ैराबाद निवासी रोहित वाल्मीकि, लाल कुर्ती निवासी इमरान गाज़ी व अर्श गाज़ी शामिल रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों को रिज़वान अहमद ने बधाई देते हुए 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए जुट जाने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोहित रत्नाकर, सोनू सिंह, मो. शकील आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button