सपा का बढ़ता कद ….

राजेंद्र चौधरी

समाजवादी सरकार की उपलब्धियों एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर आज बसपा, भाजपा और कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प दुहराया।


जनसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता दीपक कुमार अग्रवाल आज पिपराइच विधानसभा के सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ शामिल होने वालों में प्रमुख हैं राम निवास उपाध्याय, कांतिप्रभा पत्नी रामकुमार, राम दयाल उर्फ शेरा जो बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए हैं।

मोहन गुप्ता कांग्रेस और त्रिभुवन गुप्ता भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। इनके अलावा मोहम्मद अफरोज उर्फ गब्बर, नागेन्द्र सिंह और तमाम अन्य साथी भी समाजवादी पार्टी के सदस्य बने हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी नेता श्री सुनील सिंह, जफर अमीन ‘डक्कू‘ भी मौजूद थे।

जनपद संतकबीरनगर की तहसील खलीलाबाद के गुप्ता वार्ड (7) से भाजपा समर्थित सभासद श्री त्रिभुवन कुमार गुप्ता ने भी आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सन् 2022 के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज भंते ज्ञानेश्वर बुद्ध बिहार, कुशीनगर के भंते महेन्द्र जी ने भेंट कर उन्हें सन् 2022 के होने वाले विधानसभा चुनावों में बहुमत के साथ विजयी होने का आशीर्वाद दिया और श्री यादव को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। भंते जी के साथ बाबू लाल यादव पूर्व अध्यक्ष, एशिया चैम्पियन तथा यश भारती सम्मान प्राप्त रामाश्रय यादव, लेफ्टिनेंट एल.बी. यादव तथा दया शंकर यादव ने भी अखिलेश यादव से भेंट की।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक लालता प्रसाद निषाद के 85वें जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button