सुधाकर शुक्ला भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सीतापुर बनाये गये

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। वहीं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं भी दी गई। नव निर्वाचित भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला शिक्षक हैं। वे बिसवां विधानसभा के अंतर्गत नगर बिसवां के मोहल्ला कैथी टोला के निवासी हैं। इससे पूर्व भाजपा में अवध क्षेत्र के सह सयोंजक का दायित्व निर्वहन किया है। वर्तमान में क्षेत्रीय संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं।

बीते कुछ दिनों पूर्व हुए शिक्षक व स्नातक एम एल सी चुनाव में सीतापुर के प्रभारी व सयोंजक के रूप में कार्य करते हुए दोनों ही शिक्षक प्रत्याशियो को सदन में पहुचाने का कार्य किया है। इसके फलस्वरूप पार्टी ने इस पद पर प्रोन्नत कर पुरष्कृत किया है। सुधाकर शुक्ला क्षेत्रीय सयोंजक शिक्षक प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र को प्रदेश नेतृत्व के द्वारा सीतापुर जिले का जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जनपद के सांसद राजेश वर्मा, जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक ज्ञान तिवारी, सुनील वर्मा, शिक्षक एम एल सी उमेश द्विवेदी, स्नातक एम एल सी अवनीश सिंह, विधायक राम कृष्ण भार्गव, विधायक सुरेश राही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button