Friday, March 13, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण का कार्य तय समय में पूर्ण करें-केशव प्रसाद मौर्य

सेतु निर्माण का कार्य तय समय में पूर्ण करें-केशव प्रसाद मौर्य

241

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बक्शी बांध पर बन रहे रेल उपरिगामी सेतु का किया निरीक्षण।कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ किया जाय।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयाग स्टेशन के निकट बक्शी बांध में इलाहाबाद फाफामऊ रेलखण्ड के सम्पार संख्या 78ए पर 2 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं समयावधि पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। ब्रिज कार्पोरेशन के अभियंता ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि सेतु निर्माण का कार्य तय समय से अधिक गति के साथ चल रहा है, कार्य को समय से पूर्ण कर लिया जायेगा। इस सेतु का निर्माण कार्य माह नवम्बर 2020 को शुरू हुआ था और नवम्बर, 2021 तक कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा।