मोदी सरकार के 07 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया 1904 यूनिट ब्लड डोनेट

हिमांशु दुबे

लखनऊ ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न सेवा कार्यों की श्रंखला में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल द्वारा तय की गई कार्ययोजना के अनुरूप पार्टी के मोर्चों ने रक्तदान करके रक्तदान महादान का संदेश दिया। आज रक्तदान शिविर अभियान के पहले दिन प्रदेश में 1904 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की छवि चुनावी कार्यकर्ता के रूप में थी। परंतु भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों तथा सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम से राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की छवि को बदलने का काम किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का काम करेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में पार्टी के एक-एक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता ने सेवा को ही संगठन बनाने का काम किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए भोजन पैकेट, राशन किट, मास्क, सैनिटाइजर, दवाइयां आदि जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे और इसी कड़ी में पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान भी कर रहे हैं। आज पार्टी के मोर्चों ने मिलकर रक्तदान शिविर लगाकर बड़ी संख्या में रक्तदान किया।

प्रदेश महामंत्री एवं रक्तदान कार्यक्रम के प्रदेश प्रमुख श्री जेपीएस राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय रक्तदान कार्यक्रम के तहत आज पहले दिन प्रदेश में 1904 यूनिट रक्त दान किया गया। श्री राठौर ने बताया कि पार्टी के युवा, महिला, किसान, पिछड़ा, अनुसूचित तथा अल्पसंख्यक मोर्चों ने मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 29 व 30 मई को भी रक्तदान शिविर का आयोजन जिला स्तर पर होगा। राठौर ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र में 749, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 333, ब्रज क्षेत्र में 135, अवध क्षेत्र में 291, गोरखपुर क्षेत्र में 175 तथा काशी क्षेत्र में 221 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।

http://demo.nishpakshdastak.com/ पर देश-प्रदेश की ताजा और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को अप-टू-डेट रखिए। हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button