आंदोलन नहीं आगजनी और उपद्रव तेज करने की बात कर रहे हैं टिकैत- रामनिवास

लखनऊ: राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास यादव ने राकेश सिंह टिकैत के आंदोलन तेज करने के बयान बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि टिकैत किसानों के नाम पर देश के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं आंदोलन तेज करने के नाम पर व आगजनी उपद्रव और लूटपाट को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं ।

यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि आंदोलन के नाम पर राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर कब्ज़ा कर बैठे अराजक तत्वों को पुलिस करवाई कर वहां से खदेड़ जाना चाहिए । किसानों के नाम पर चल रहा यह कथित आंदोलन शिवाय घटिया राजनीती और अराजकता के अलावा कुछ और नहीं है अन्नदाता किसान के नाम पर स्वार्थी नेता, बिचौलिये और दोयम दर्जे के लोग जो सिर्फ किसान का नाम लेकर अपना पेट भरते आये है सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी किसान हितैषी नीतियों को रोकने के लिए गैंग बना कर अराजकता फैला रहे हैं ।

रामनिवास यादव ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार पिछले ७ वर्षो से किसानों के हित में कई फ़ैसले किये जिससे इन कथित किसान नेताओं एवं देशविरोधी गैंगों को अच्छा नही लगाहै इससे पहले की सरकारो से किसान नेता होने का दम भरने वाले टिकैत बंधु सहित अन्य ने अब तक किसानो का क्या भला करवाया यह बताये किसान का नाम जपना और काम बिचौलियो को मलाई खिलाने का काम करना इन घटिया नेताओ का यही काम रहा है ।

यादव ने कहा कि नरेश टिकैत के इस वयान को बचकाना पन ही कहा जा सकता है केंद्र सरकार ने अनेकों बार वार्ता की पहल की जैसे ही बातचीत किसी नतीजे की तरफ बढ़ती टिकैत बंधू कोई न कोई रोड़ा लगा कर अपनी राजनीतिक फ़ायदा के लिये माहौल ख़राब कर रहे हैं ।

http://demo.nishpakshdastak.com/ पर देश-प्रदेश की ताजा और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को अप-टू-डेट रखिए। हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button