Monday, February 16, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जिला जेल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व एस0 पी0

जिला जेल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व एस0 पी0

181

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज । जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार,एसपी प्रदीप गुप्ता ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया । कोरोना महामारी के मद्देनजर जेल में स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों का रख-रखाव, कैदियों के खान-पान व मेस व्यवस्था, साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। कैदियों से मिलकर उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी ली। समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जेलर अरविन्द श्रीवास्तव को दिया गया। जिलाधिकारी के पूर्व निर्देश अन्तर्गत कैदियों की स्वास्थ्य परीक्षणो परान्त दवा वितरण में आयुर्वेदिक एंव होम्योपैथिक विभाग द्वारा दवा का वितरण का कार्य 14 अप्रैल 2021 को बताया गया ।
उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान जेल में कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व स्वच्छता पर विशेष जोर देने के साथ मास्क का उपयोग को लेकर दिशा निर्देश भी दिया। उक्त अवसर पर प्रभारी जेल अधीक्षक अविनाश कुमार,एसडीएम सदर तेजा साई सिलम,जेलर अरविन्द श्रीवास्तव,सी ओ कोमल प्रसाद मिश्रा,डिप्टी जेलर रणजीत यादव, मुख्य रूप से मौजूद रहे।