लुम्बिनी पार्क भारतीय पर्यटकों को देगा विशेष सुविधाएं

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज। भारतीय सरहद सोनौली से मात्र आठ सौ मीटर की दूरी पर बेलहिया कस्बे में खुले लुम्बिनी एम्यूजमेंट पार्क एड रिसोर्ट भारतीय पर्यटकों को देखकर बनाया गया है। जिसमे भारतीय पर्यटकों के टिकट से लेकर रुकने आने जाने में रिसोर्ट विशेष सुविधा उपलब्ध करा रहा है। मंगलवार को एक प्रेस मिट में इसकी जानकारी देते हुए रिसोर्ट के संचालक नीरज भुसाल ने बताया कि 28 अप्रैल से यह रिसोर्ट पूर्ण रूप से संचालन में आ जाएगा।

उन्होंने बताया कि भारतीय पर्यटकों को देखते हुए सरहद के निकट इसका निर्माण किया गया है। साथ ही इसमें भारतीय पर्यटकों को विशेष सुविधाएं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 6 विधा के झेत्रफल में बने इस रिसोर्ट में वाटर पार्क, रेस्टुरेंट, बैंकेट हाल, कांफ्रेंस हाल, के साथ मनोरंजन के कई साधन यहां मौजूद है। बच्चों के लिए सामुद्रिक छाल, रेन डांस, क्रेजी रिमर, क्रो मजा के साथ पाँच गेम मौजूद है। परिवार और युवाओं के लिए अलग अलग व्यवस्था की गई है।


इस मौके पर नेपाल उधोग वाणिज्य महासन्ध के अध्यझ कृष्ण प्रसाद शर्मा, महेंद्र कुमार श्रेष्ठ, भीष्म प्रसाद न्योपने, विष्णु प्रसाद शर्मा, कुल प्रसाद न्योपने, नरेस केसी, कमल भुसाल, पुष्पराज पौडेल, लोकनाथ भंडारी,नारायण आचार्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button