Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश बंदर के सामने आ जाने से बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त

बंदर के सामने आ जाने से बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त

198

बंदर के सामने आ जाने से बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त मौके पर हुई मौत एक घायल।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज। जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा लेहड़ा मे बाईक सवार युवक की मार्ग दुघर्टना मे मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस पहुंची।घायल ब्यक्ति को उपचार हेतु सीएचसी अस्पताल भेजा गया।मृतक की पहचान सुरेंद्र पुत्र शेषनारायण निवासी मेहदावल खास जिला संतकबीरनगर के रूप में की गई।घायल युवक की पहचान सदरे आलम पुत्र अजीज ग्राम कुसौन कला थाना मेहदावल जिला संतकबीरनगर।


मिली जानकारी के अनुसार बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा खुर्रमपुर में बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गया और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।लोगो ने बताया कि रास्ते मे बन्दर आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।बाइक सवार ग्राम सभा नैनसर में एक रिश्तेदारी में आये हुये थे।जहाँ घर वापसी में जाते समय बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया।घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एस आई उमाकांत सरोज एस आई अनघ यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की जा रही है तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज भेजवाया ।