लोक विद्यापीठ नगर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज। आज नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लोकविद्या पीठनगर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फरेन्दा के अधीक्षक डॉ अंग्रेस सिंह के दिशा निर्देश पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हुआ आयोजन किया स्वास्थ्य केन्द्र पर लगभग 52 कोरोनो जाँच हुआ।इसी क्रम में अधीक्षक डॉ0 अंग्रेस सिंह हो रहे कोविड वैक्सीन का भी निरीक्षण किये एवँ डिलीवरी पॉइन्ट का भी निरीक्षण किया एएनएम को भी दिशा निर्देश दिए कि एएनएम सेन्टर पर ज्यादा से ज्यादा प्रसव कराया जाये।

इसी दौरान उन्होंने चल रहे स्वास्थ्य भवन का भी निरीक्षण किया एवँ फार्मासिस्ट अनिल गुप्ता को भी साफ,सफाई दवाओ के रख रखाव के लिए दिशा निर्देश दिए एवँ उन्होंने स्वास्थ्य भवन में जो भी कमियां है,को जल्द से जल्द सुधार करने के भी निर्देश दिए उनके साथ चिकित्साधिकारी डॉ सी बी पाण्डेय,आरओ बी के मल्ल, एनएमए पवन श्रीवास्तव,टीबी उपचारक अर्जुन सिंह,फार्मासिस्ट अवधेश कुमार,एएनएम किरण,चौकीदार मधुसूदन एवँ अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button