क्षेत्राधिकारी ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण

क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा द्वारा अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज। बृजमनगंज पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के निर्देशानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अशोक कुमार मिश्रा द्वारा थाना बृजमनगंज का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सी सी टी एन एस कक्ष, शस्त्रागार, हवालात, मैस एवं आरक्षी बैरक का निरीक्षण किया गया एवं अभिलेखों के साफ-सफाई एवं रखरखाव हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। बतातें चले कि बृजमनगंज थाने का क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अशोक कुमार मिश्रा के द्वारा निरीक्षण किया गया।

इस दौरान शस्त्र का निरीक्षण और ऑफिस के सभी फाइलों की जांच की गई।बृजमनगंज थाने के आसपास साफ सफाई का निर्देश भी दिया गया। थाने के भोजनालय को भी चेक किया गया,जिसमें स्वच्छता के प्रति अच्छे भोजन बनवाने हेतु निर्देश दिए गए।थाने पर आगन्तुक कक्ष में हो रहे कार्य की सराहना की तथा शस्त्र को नये बैच के सिपाहियों द्वारा खोलने व बन्द करने का कार्य करवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button