निष्ठा व पारदर्शिता के 4 साल

उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम ।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विकास के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रयासों को सराहा गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन राजेश जायसवाल ने कहा कि सरकार ने पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ काम किया है। इसके चलते ही सभी पात्रों तक सरकार की योजनाएं पहुंची हैं।

आम जनता के बीच जहां खुशहाली का माहौल है, वहीं जनता की आकांक्षाएं भी मौजूदा सरकार से बढ़ी हैं। कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचा है। इसके बाद सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों पर विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।


क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेका पाण्डेय, अधिशाषी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह,भाजपा नेता परमात्मा अग्रहरी,केनरा बैंक मैनेजर नेहा सिंह,सभासद महेश लोहिया, नन्दू पासवान,ध्रुप वर्मा, संजय जायसवाल,अंजुला अग्रहरी,भोलू सिंह,कौशल सिंह, गोपी,प्रधान रविंद्र सिंह जी,अशोक विष्वकर्मा,राजकुमार मद्धेशिया आशीष जायसवाल कमलेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button