प्रमाण पत्र पाकर संगठन की महिलाओं ने कहा जय नारी शक्ति

नारी शक्ति महिला सेवा समिति के प्रदेश प्रभारी संगठन की महिलाओं को किया सम्मनित,प्रमाण पत्र पाकर संगठन की महिलाओं ने कहा जय नारी शक्ति।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज- उत्तर प्रदेश जय नारी शक्ति महिला सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष रेखा मिश्रा के आदेश पर प्रदेश प्रभारी, व गोरखपुर मंडल प्रभारी, सरिता दूबे, मंडल कोषाध्यक्ष सरोज तिवारी, महाराजगंज जिला अध्यक्ष शशि पाठक, के नेतृत्व मे आज लक्ष्मीपुर ब्लॉक ग्राम सभा खालिकगढ़ में जिला उपाध्यक्ष रंजना द्वारा बैठक की गई। जय नारी शक्ति महिला सेवा समिति में बहुत सी महिलाएं जुड़ने के लिए आगे बढ़ी। और अपनी-अपनी समस्यों से अवगत भी कराया।


प्रदेश प्रभारी व गोरखपुर मंडल प्रभारी सरिता दुबे ने कहा कि गरीब कमजोर असहाय व जरुरतमंद परिवार की संगठन के माध्यम से हर संभव मदद करने का संकल्प लिया। साथ ही कन्याभ्रूण, हत्या ,महिलाओं पर अत्याचार, दहेज प्रथा, शराब बंद कराने को लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया। जिला अध्यक्ष शशि पाठक ने कहा महिलाओं में स्व-रोजगार को बढ़ावा देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने के मकसद से जय नारी शक्ति संगठन समिति की बैठक की गई।

कुछ महिलाओं को भी मनोनित किया गया। जिसमें क्रमशः ब्लॉक अध्यक्ष अनीता राजभर, ब्लॉक उपाध्यक्ष गीता साहनी, कोषाध्यक्ष राधिका चौहान, मीडिया प्रभारी हेवंती, सेक्टर लीडर वंदना यादव, 6-6 ग्राम सभा की एक पद पर नियुक्त बबिता, सीमा, रीता, फुला, सुभावती, गीता, सावित्री, मालती, लक्ष्मीना, दुर्गावती, माला, सुनीता, श्रीमती, मंजली, शशिकला, सरस्वती, समेत सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button