औचक निरीक्षण करते मुख्य विकास अधिकारी

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज। महराजगंज के नवागत मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल आज दोपहर में औचक निरीक्षण पर विकासखण्ड घुघली पहुँचे। वहाँ पर उन्होंने विकासखण्ड घुघली परिसर में हो रहे निर्माण कार्य को देखा और सचिव के दफ्तर का निरीक्षण किया। सचिव के दफ्तर में मौजूद लोगों से उन्होंने जब सवाल किया तो वो घबरा गए और बाहर निकल लिये। वहीं पर मौजूद एक रोजगार सेवक से मनरेगा में हुए कार्यों की फ़ाइल देखी और एक संदिग्ध फ़ाइल को अपने कब्जे में ले लिया।

मुख्य विकास अधिकारी के औचक निरीक्षण से विकासखण्ड में हड़कम्प मचा रहा। मुख्य विकास अधिकारी से इस संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने बताया की आज घुघली ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया गया है और शासन के योजनाओं को सुचारू रुप से चलाने के लिए निर्देशित किया गया है अगर सरकारी योजनाओं में किसी भी तरह की लापरवाही मिली तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button