Saturday, April 18, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश परिवार परामर्श केंद्र ने 02 दम्पत्ति को पुनः मिलाया

परिवार परामर्श केंद्र ने 02 दम्पत्ति को पुनः मिलाया

281

परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों द्वारा आपसी मतभेद व कलह से दूर हुए 02 दम्पत्ति जोड़े को पुनः मिलाया गया।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक श्री निवेश कटियार के पर्यवेक्षण मे संचालित / आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना जनपद महराजगंज पर दो बिछड़े परिवारों को मिलाया गया । आपसी मतभेद व मनमुटाव की वजह से आवेदिका
1-माधुरी पत्नी आशीष नि0 बरवा फहीम थाना कोतवाली जनपद महराजगंज, 2.यशोदा पत्नी मनोज नि0 बरगदवा थाना निचलौल जनपद महराजगंज, को उभय पक्षों के संवाद परामर्श द्वारा आपसी मनमुटाव व कलह को दूर कर पुनः एक साथ रहने को राजी कराया गया। उक्त जोड़े ने फिर से एक साथ जीवन व्यतीत करने हेतु अपनी सहमति जताई। परिवार परामर्श के सदस्यों द्वारा दम्पत्ति जोड़े को हंसी खुशी एक साथ विदा किया गया।
परिवार परामर्श केन्द्र मे हे0का0 रंजू कन्नौजिया, म0आ0 नीलम सिंह, व प्रभावती पाण्डेय आदि मौजूद रहे।