Saturday, April 18, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कार्यालयों एवं थानों पर साफ सफाई का अभियान

कार्यालयों एवं थानों पर साफ सफाई का अभियान

185

जनपद महराजगंज के समस्त कार्यालयों एवं थानों पर साफ सफाई का अभियान चलाया गया।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के निर्देशन में आज दिनांक 14/03/2021 को जनपद के समस्त कार्यालयों एवं थानों पर साफ सफाई का अभियान चलाया गया जिसमें थाना/ कार्यालयो में रखे अभिलेख अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, मालखाना, महिला व पुरुष हवालात आदि की सफाई करते हुए आगंतुक कक्ष, मेस भोजनालय तथा थाना परिसर आदि की साफ सफाई की गई।बाद सफाई समस्त थानाध्यक्षों/थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानो पर संवाद दिवस का आयोजन किया गया जिसमें थाना प्रभारियों द्वारा समस्त आरक्षी एवं मुख्य आरक्षीगणों से उनकी समस्याओं को सुना गया। तत्पश्चात उन्हें अपने अपने क्षेत्र में आगाली त्यौहारों एंव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्रवाई करने एवं सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।