Wednesday, April 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश क्षेत्राधिकारी फरेन्दा ने अवैध शराब बनाने वालों पर की कार्यवाही

क्षेत्राधिकारी फरेन्दा ने अवैध शराब बनाने वालों पर की कार्यवाही

209

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज । पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी फरेन्दा द्वारा नागेसरपुर में अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर लगभग 60-70कुंतल लहन नष्ट कर लगभग 30 से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। उपरोक्त के क्रम मे थाना बृजमनगंज के ग्राम लोधपुर में थाना बृजमनगंज पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब के संबंध में दबिश दी गई जिसमें कुल 40 कुंतल लहन मौके पर ही नष्ट किया गया ।