शिवालयों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

शिवालयों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।फरेंदा स्टार हास्पिटल द्वारा लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज। फरेंदा महराजगंज रोड़ पर स्थित ग्राम सभा गोपालपुर शाह में बौरहवा बाबा मंदिर पर शिवरात्रि के दिन ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिला। शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ सहित माता पार्वती को जलाभिषेक करने के लिए हज़ारों की संख्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिये भोर से ही भक्तों की लाइन लगनी प्रारम्भ हो गई थी। लेकिन मंदिर समिति ने सबसे पहले भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक व आरती किया।

भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक करने के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया। सुबह से ही हज़ारो की संख्या में भक्तों की कतार लग गई थी। लगभग दो लाइन की लंबी कतार में लगे भक्तों की बात की जाए तो एक एक भक्त को जलाभिषेक करने में एक घण्टे तक का समय लग रहा। व्यवस्था में लगे पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ रही।

मेले में पहुंचने वाले लोग जिलेबी,चाट, फुल्की, भुजा,पेडा़,लाई,बुनिया,मैगीं,नल्ली, फोफी,मोमो,बर्गर, चाऊमीन,चाय,पकौडी़,फल में केला,सेवा, संतरा,अंगुर,बैर,मोकईचा,बच्चों के लिए प्लास्टिक खिलौने,मिट्टी के बर्तन,कपड़े,फुल पत्ते कपूर अगरबत्ती के दुकान,झूला सर्कस, आदि चीजो का मेले से संबंधित चीजें देखने को मिला। समाजसेवियों ने भी दर्शनार्थियों का सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button