प्रधान प्रतिनिधि ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बैग किया वितरित

प्रधान प्रतिनिधि दिलीप चौधरी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को स्कूल बैग किया वितरित।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – बृजमनगंज जनपद महराजगंज के बृजमनगंज ब्लॉक में ग्राम पंचायत शाहाबाद के देबलाशपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रधान प्रतिनिधि दिलीप चौधरी द्वारा प्रधानाध्यापक श्री राम निवास की उपस्थिति में 88 बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया गया । जिसमें 45 बालिका एवं 43 बालकों को बैग वितरण किया गया ।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है कोरोना संकट के समय बच्चों की स्कूली शिक्षा प्रभावित हुई परंतु अब विद्यालय शासन प्रशासन द्वारा खुल जाने पर सभी बच्चे विद्यालय आए और शिक्षा ग्रहण करें इस कार्यक्रम के दौरान दिलीप मणि त्रिपाठी रोहन चौधरी साबिर अली बेचन खान आदि लोग उपस्थित रहे प्रधानाध्यापक श्री राम निवास एवं सहायक अध्यापक श्री चंद्र प्रकाश की उपस्थिति में वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button