मुख्यमंत्री ने वरासत अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने वरासत अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए।अभियान के माध्यम से निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियोंमें दर्ज करने की कार्यवाही प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए।वरासत अभियान की प्रगति की जनपद स्तर परनियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश।
08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में‘मिशन शक्ति अभियान’ के द्वितीय चरण का शुभारम्भ,कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए।गेहूं खरीद वर्ष 2021-22 में एम0एस0पी0 के तहत की जाने वाली गेहूं खरीद कीसभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश।गेहूं खरीद का कार्य सुचारु ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा गेहूं खरीद की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाए।

लखनऊ – आज यहां आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के कार्याें की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कल 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश में ‘मिशन शक्ति अभियान’ के द्वितीय चरण का शुभारम्भ हो रहा है। उन्होंने समस्त सम्बन्धित विभागों को अन्तर्विभागीय समन्वय के माध्यम से अभियान की विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए।  

योगी आदित्यनाथ ने वरासत अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने की कार्यवाही प्राथमिकता पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वरासत अभियान की प्रगति की जनपद स्तर पर नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीद वर्ष 2021-22 में एम0एस0पी0 के तहत की जाने वाली गेहूं खरीद की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा कि गेहूं खरीद का कार्य सुचारु ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा गेहूं खरीद की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button