महंगाई के खिलाफ साइकिल रैली

  • महंगाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – पेट्रोल, डीज़ल, घरेलू गैस और आम जनमानस के इस्तेमाल में आने वाली सामान्य वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में समाजवादी पार्टी फरेंदा के पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने साइकिल रैली निकाली।

कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी किया। साइकिल रैली ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया और भाजपा को समाज विरोधी बताया। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार फरेंदा को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक विनोद मणि तिवारी विधायक कि भाजपा भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है।

बेरोजगारी बढ़ गई है। लोग रसोई गैस पेट्रोल डीजल की महंगाई से त्रस्त हो चुके हैं। लोग अपनी आवाज उठा नहीं पा रहे हैं। सरकार आम जनता को गुमराह कर रही है। पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल श्रीवास्तव, डा. राम नारायण चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी अशोक यादव, शंकर जायसवाल, देवेंद्र पांडेय, प्रभाकर उपाध्याय, दिलीप तिवारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button