Wednesday, January 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 35 वर्षीया महिला ने खुद को फांसी से लटकाया, हुई मौत

35 वर्षीया महिला ने खुद को फांसी से लटकाया, हुई मौत

202

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगी बाजार में पैतीस वर्षीय चंदा देवी पत्नी दीपचंद मद्धेशिया ने बन्द कमरे में खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी पाकर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक महिला का मानसिक सन्तुलन काफी दिनों से ठीक नही था।जिसका इलाज लंबे समय से चल रहा था। इस संबंध में सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि गांगी बाजार खास की रहने वाली चंदा देवी नामक महिला ने अपने घर के कमरें में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि महिला का मानसिक सन्तुलन ठीक नही था। महिला का गोरखपुर शहर में इलाज चल रहा था। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।