Saturday, February 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जाहिद अली खान को जिला पंचायत राज अधिकारी गोरखपुर से होगें...

जाहिद अली खान को जिला पंचायत राज अधिकारी गोरखपुर से होगें सम्बद्ध

267

जिलाधिकारी ने बताया जाहिद अली खान को जिला पंचायत राज अधिकारी गोरखपुर से सम्बद्ध होगें।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार द्वारा बताया गया कि पंचायत निरीक्षक ( उद्योग ) सदर जाहिद अली खाँ को शासकीय कार्यो की अवहेलना तथा समय सीमा पर कार्यो में शितथिलता एंव शासन व विभाग के पत्रो का स्पष्टीकरण न देने के उपरान्त घोरलापरवाही को मानते हुए शासन, कार्यालय निदेशक पंचायतीराज विभाग द्वारा निलम्बित कर दिया गया है जाहिद अली खाँ को जिला पंचायत राज अधिकारी गोरखपुर से सम्बद्ध होगें ।

प्रख्यापित अनुशासनिक कार्यवाही में विधिवत आरोप पत्र देकर जाच कार्यवाही पूर्ण करके जाच आख्या दो माह में उपलब्ध कराने हेतु सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक)महराजगंज को जाच अधिकारी नियुक्त किया गया है ।


निलम्बन अवधि में वित्तीय नियम संग्रह खण्ड-2के अनुसार प्राविधानो के अन्तर्गत जीवन निर्वाहन भत्ते की धनराशि,अर्द्धवेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी । जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि पर महगाई भत्ता यदि ऐसे अवकाश वेतन देय होगा ।