साइकिल सवार को चार पहिया वाहन ने मारी ठोकर

साइकिल सवार को चार पहिया वाहन ने मारी पीछे से ठोकर साइकिल सवार की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव चकदह निवासी 55वर्षीय मुकुत पुत्र बुद्धू रविवार को किसी काम से नौतनवां जा रहे थे। सुबह 10:30 बजे साइकिल से जा रहा था। तभी पीछे से गाड़ी नम्बर up52aa 5422 चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर फरिस्ता बनकर पहुचे

वार्ड नम्बर 14 के जिला पंचायत प्रत्यासी संदीप कुमार मद्धेशिया व धनंजय यादव ने उपचार के लिए सीएचसी रतनपुर ले गए जहाँ बृद्ध की आ दाहिना पैर टूट गया और चोट लगने से हालत गम्भीर देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती के लिये रिफर कर दिया।चारपहिया वाहन को नौतनवां पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही के लिए थाने ले गयी।

शिकारपुर पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन में जोरदार टक्कर-

शिकारपुर पेट्रोल पंप के सामने आज सुबह अचानक एन एच 730 पर ट्रैक्टर और चार पहिया वाहन आमने-सामने आ भिड़े, आमने-सामने जोरदार भिड़ंत के बावजूद किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। एन एच 730 पर एक तरफ से ट्रैक्टर और दूसरी तरफ से चार पहिया वाहन आ रहा था, बस थोड़ी सी लापरवाही के कारण दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। चार पहिया वाहन UP 56 AH 0498 का अगला पोर्सन छतिग्रस्त हो गया तथा ट्रैक्टर का धूरा टूट गया, इस दुर्घटना से कोई जन हानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button