राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर विनय कटियार का बड़ा और बेबाक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “चंपत राय जाएंगे जेल, मैं प्रधानमंत्री मोदी के संपर्क में हूं।” इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में नई बहस छिड़ गई है।
लखनऊ। पूर्व सांसद और राम मंदिर आंदोलन के दौरान सक्रिय रहे विनय कटियार ने कहा कि मौजूदा घटनाक्रम पर अभी अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी और जो भी होगा, वह ठीक होगा. कटियार ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपर्क में हैं और उन्हें भरोसा है कि सब ठीक हो जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में चंपत राय और गोपाल राव के नाम भी सामने हैं तथा जांच के आधार पर चंपत राय को आगे चलकर जेल भी जाना पड़ सकता है.विनय कटियार ने कहा कि चंपत जी तो…अब क्या कहें हम उनको. जब मैं इधर आया, तीन दिनों के बाद तो हमने कहा चंपत जी, कहां यहां चले आए हो.
कारसेवकपुरम में रहो. अगर कुछ करना है तो हमारे घर पर आ जाओ लेकिन उनको बात समझ में नहीं आई, मैं क्या कर सकता हूं. मैंने उनको कहा कि लगता है कि आपका भी भाग्य ठीक नहीं है.उन्होंने कहा कि ‘जब हम जाएंगे तो सबके मुंह इतने-इतने से हो जाएंगे.’ बाबरी ढांचा विध्वंस का जिक्र करते हुए कटियार ने बताया कि उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने उनसे पूछा था कि क्या तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव उनके मित्र हैं और उनसे बात करने को कहा था.
READ ALSO: जब शहर तपते हैं..!
उनके अनुसार, नरसिंह राव लगातार फोन कर हालात की जानकारी ले रहे थे और ढांचा गिरने के बाद उन्होंने कहा था कि ‘अब तो भेजना पड़ेगा ही.’राम मंदिर चढ़ावा और कथित गबन मामले पर विनय कटियार ने कहा कि इस मामले में पैसों का ‘जबरदस्त गबन’ हुआ है और इसकी जांच चल रही है.उन्होंने कहा कि आरोपी अविनाश उस समूह का हिस्सा नहीं थे और यदि उनके खिलाफ कार्रवाई होती है तो इसमें कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि एसआईटी एक ही दिन में जांच पूरी नहीं करती, इसमें दो-तीन दिन या उससे अधिक समय लग सकता है.



