Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय (बालिका) जनपद-लखनऊ के निर्माण कार्य के लिए...

ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय (बालिका) जनपद-लखनऊ के निर्माण कार्य के लिए रुपये 01 करोड़ 73 लाख 92 हजार स्वीकृत

387


लखनऊ, प्रदेश सरकार ने ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय (बालिका) जनपद-लखनऊ के निर्माण कार्य हेतु द्वितीय किस्त रुपये 01 करोड़ 73 लाख 92 हजार की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

जारी शासनादेश के अनुसार  चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 ममता राजकीय मानसिक मंदित विद्यालय (बालिका) जनपद-लखनऊ के निर्माण कार्य हेतु रुपये 173.92 लाख (रूपये एक करोड़ तिहत्तर लाख बानबे हजार मात्र) की धनराशि स्वीकृत की गई है। धनराशि का व्यय नियमानुसार किये जाने का पूर्ण दायित्व निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 एवं कार्यदायी संस्था का होगा। स्वीकृत धनराशि के आहरण एवं व्यय में वित्तीय हस्तपुस्तिका के सुसंगत प्राविधानों, समय-समय पर निर्गत शासनादेशों/आदेशों का अनुपालन शुनिश्चित किया जायेगा।