Sunday, April 19, 2026
Advertisement
Home विशेष अक्षय तृतीया पर कैसे बदल सकती है किस्मत

अक्षय तृतीया पर कैसे बदल सकती है किस्मत

23
अक्षय तृतीया पर कैसे बदल सकती है किस्मत
अक्षय तृतीया पर कैसे बदल सकती है किस्मत

अक्षय तृतीया के दौरान हर किसी के मन में ये सवाल आता होगा कि क्या ये दिन सिर्फ सोने-चांदी की खरीदारी तक ही सीमित है, तो जवाब है नहीं। इस दिन सोने के अलावा भी कई ऐसी चीजें खरीदी जाती हैं जिससे मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। ये चीजें सस्ती तो है हीं साथ ही आसानी से उपलब्ध भी हो जाती हैं। आज के समय में जहां सोना खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं, वहां आप इन खास चीजों की खरीदारी करके भी अक्षय पुण्य प्राप्त कर सकते हैं।

भारतीय सनातन परंपरा में अक्षय तृतीया को ‘अबूझ मुहूर्त’ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य या उपाय कभी ‘क्षय’ नहीं होता, यानी उसका फल अनंत काल तक मिलता रहता है। यदि आप भी आर्थिक संकट, लगातार बढ़ते कर्ज या धन की बरकत न होने से परेशान हैं, तो अक्षय तृतीया की रात आपके भाग्य के बंद दरवाजे खोल सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस विशेष रात को तिजोरी में कुछ खास सिद्ध चीजें रखने से मां लक्ष्मी का स्थायी निवास सुनिश्चित होता है। आइए जानते हैं वे 5 चमत्कारी चीजें, जो आपकी तिजोरी को खुशियों और धन से भर सकती हैं।


तिजोरी के लिए जादुई और सिद्ध चीजें

पीली कौड़ियां

    कौड़ियों का संबंध सीधे समुद्र मंथन और मां लक्ष्मी से है। अक्षय तृतीया की रात 5 या 11 पीली कौड़ियां लें, उन्हें केसर के घोल से रंगें और माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। पूजा के बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें। यह उपाय धन को चुंबकीय रूप से आकर्षित करता है।

    गोमती चक्र

      गोमती चक्र को साक्षात भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र माना जाता है। सात गोमती चक्र लेकर उन्हें लाल रेशमी कपड़े में बांधें। इन्हें तिजोरी में स्थापित करने से न केवल घर के वास्तु दोष दूर होते हैं, बल्कि आपकी फिजूलखर्ची पर भी लगाम लगती है।

      एकाक्षी नारियल

        सामान्य नारियल से अलग ‘एकाक्षी नारियल’ (एक आंख वाला) अत्यंत दुर्लभ और सिद्ध माना जाता है। इसे साक्षात लक्ष्मी का रूप कहा गया है। अक्षय तृतीया की रात इसकी विधिवत पूजा कर तिजोरी में स्थापित करने से घर में अन्न-धन के भंडार कभी खाली नहीं होते।

        हल्दी की गांठ

          बृहस्पति देव यानी गुरु ग्रह को धन और वैभव का कारक माना जाता है। अक्षय तृतीया की पूजा में रखी गई साबुत हल्दी की गांठ को अपनी तिजोरी के एक कोने में रखें। इससे आपका गुरु ग्रह मजबूत होता है, जिससे बैंक बैलेंस में निरंतर वृद्धि होती है।

          कमलगट्टा

            कमल का आसन मां लक्ष्मी को प्रिय है। कमल के बीजों यानी कमलगट्टे की माला या इसके कुछ दाने तिजोरी में रखने से दरिद्रता दूर भागती है। यह उपाय विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो लंबे समय से कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं।

            इन चीजों की खरीदारी भी दिलाती है अक्षय पुण्य

            1. जौ और धनिये के बीज: कम ही लोग जानते होंगे कि अक्षय तृतीया पर जौ और धनिये के बीज खरीदने का महत्व सोने के बराबर माना गया है। इस दिन जौ या धनिये के बीज खरीदकर माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और फिर उसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखे दें। इससे आपके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी।
            2. मिट्टी का घड़ा: अक्षय तृतीया पर मिट्टी का नया घड़ा खरीदना और उसमें पानी भरकर किसी जरूरतमंद को दान करना बेहद शुभ होता है। कहते हैं इससे ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
            3. दक्षिणावर्ती शंख और कौड़ियां: शंख और कौड़ियां मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं। अगर आप बिजनेस में उन्नति चाहते हैं तो इस दिन दक्षिणावर्ती शंख और 11 कौड़ियां जरूर खरीदें और इसकी पूजा भी करें। इन्हें घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
            4. श्रीयंत्र और गोमती चक्र: अगर आपके जीवन में लगातार आर्थिक दिक्कतें बनी हुई हैं तो अक्षय तृतीया पर श्रीयंत्र या गोमती चक्र जरूर खरीदें। फिर इसकी विधि विधान पूजा करके इसे घर के मंदिर में स्थापित करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
            5. पीतल के बर्तन: अक्षय तृतीया पर पीतल के बर्तन खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे सौभाग्य मजबूत होता है।