वीपी एजुकेशनल अकादमी की 10 माह की फीस माफ

वीपी एजुकेशनल अकादमी के प्रबंधक मनोज पांडे ने 10 माह की फीस माफ की.

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए पिछले साल देशभर में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए थे. हालांकि अब कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट और टीकाकरण शुरू होने के बाद जिला महराजगंज में स्कूल-कॉलेज फिर से खोल दिए. एक मार्च से उत्तर प्रदेश के सभी जिलो में कक्षा 1 से 5वीं तक के स्कूल आज से फिर खोल दिए गए हैं.

निष्पक्ष दस्तक संवाददाता सुनील कुमार पाण्डेय से वी0पी0 एजुकेशनल अकादमी के प्रबंक मनोज पांडेय ने बताया की दस माह की फीस माफ किया हूं जिससे अभिभावको में कभी खुशी है और स्कूल में कोरोना गाइडलाइंस का पालन पूरी तरह से किया जा रहा. आज सुबह स्कूल खुलने से पूर्व बच्चों को लुभाने के लिए गुब्बारे लगाए गए और कई जगह बच्चों को टीका लगाकर उनका स्वागत भी किया गया.


कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करते हुए. स्कूलों में 50 फीसद छात्रों की उपस्थिति की ही अनुमति दी गई थी. इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रारंभिक विद्यालयों के प्रधान को आवश्यक निर्देश जारी किए है.

जारी निर्देश में कहा गया है कि जहां नामांकित 50 फीसद बच्चे पहले दिन तो 50 फीसद दूसरे दिन विद्यालय में उपस्थित होंगे. वहीं विद्यालय के खोलने से पूर्व कोरोना से बचाव की तैयारी को पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया था उसक़ा पूरी तरह से पालन कर रहा है वी0 पी0एजुकेशनल.अकादमी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button