
अयोध्या – जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा बताया गया कि सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियों पर आधारित विधान सभावार विकास पुस्तिका तैयार की जा रही है। इस पुस्तिका में विकास के साथ-साथ नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत क्षेत्रों से विधान सभावार विवरण शामिल किया जायेगा। जिसमें मिशन शक्ति, मिशन किसान, मिशन रोजगार तथा कोविड के प्रसार को रोकने हेतु अपनी गयी कार्य योजना का भी समावेश होगा। अभी तक नगर निगम, नगर पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि आदि विभागों की सूचनाएं प्राप्त नही हुई है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सम्बंधित विभाग 13 जनवरी 2021 के दोपहर तक विधान सभावार सूचना जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ईमेल faiesd@nic.in एवं के ईमेल एवं उप निदेशक सूचना के ईमेल ईमेल infofzd@gmail.com तथा तथा ईमेल iprakashan@gmail.com पर ईमेल पर सूचनाएं फोटोग्राफ सहित साफ्ट कापी में उपलब्ध करा दें तथा हार्ड कापी भी उपलब्ध करायी जाय। यदि कोई जनप्रतिनिधि द्वारा कोई उल्लेखनीय कार्य किया गया है तो उसकी सूचना भी कल दोपहर तक फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराने का कष्ट करें। जिलाधिकारी ने बताया कि 15 जनवरी 2021 को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी तथा उपनिदेशक सूचना के साथ विकास पुस्तिका प्रकाशन की भी समीक्षा की जायेगी।





















