शारीरिक दिव्यांग छात्रों के लिये कक्षा.1 से 10 तक प्रवेश प्रारम्भ

प्रतापगढ़, प्रयास राजकीय अक्षम विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ने अवगत कराया है कि प्रयास राजकीय शारीरिक रूप से अक्षम बालकों का उ0मा0 विद्यालय प्रतापगढ़ ;निकट भंगवा चुंगीद्ध में शारीरिक दिव्यांग छात्रों के लिये शिक्षा सत्र 2020.21 में कक्षा.01 से 10 तक प्रवेश प्रारम्भ है। उन्होने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रवेशित दिव्यांग छात्रों को पठन.पाठनए यूनीफार्मए चिकित्सा एवं आवासीय सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है। इच्छुक शारीरिक दिव्यांग छात्र जिनकी आयु 06 से 14 वर्ष के बीच हो प्रवेश ले सकते है। प्रवेश हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्रए आय प्रमाण पत्र ;अभिभावक काद्ध तहसीलदारध्सभासदध्प्रधान द्वारा जारीए आधार कार्ड की प्रतिए अंक पत्र की प्रतिए चार पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है। विद्यालय में प्रवेश हेतु मोबाइल नम्बर 9305127300ए 8787078953ए 7668362695 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button