Saturday, April 18, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आंगनबाड़ी केंद्र पर 6 माह के...

नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आंगनबाड़ी केंद्र पर 6 माह के बच्चो का कराया गया अन्नप्राशन

239

अम्बरेश यादव

अयोध्या, भेलसर नेहरू युवा केन्द्र अयोध्या युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान मे ग्राम पंचायत बसौढी के गाव पैगम्बर नगर मे आंगनबाड़ी केंद्र पर 6 माह के बच्चो का अन्नप्राशन कराया गया।जिसमे बच्चे के मां को खाने के बारे मे समझाया गया कि शिशु को ऐसा अन्न दिया जाना चाहिए जो उसे पचाने में आसानी हो साथ ही भोजन पौष्टिक भी हो। इस अन्नप्राशन संस्कार’ जिसमें शिशु को पारंपरिक विधियों के साथ पहली बार अनाज से परिचित कराया जाता है।

अन्नप्राशन संस्कार से पहले तक एक शिशु केवल माँ के दूध पर ही निर्भर रहता है इसलिए इसे एक महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है।इस लिए बच्चो का अन्नप्राशन संस्कार किया जाता है। पोषण माह के अन्तर्गत संचालित योजनाओ के बारे मे जानकारी दी गई।कार्यक्रम मे आंगनबाड़ी कार्यकत्री संजीवनी श्रीवास्तव,सुपरवाइजर अमिता वर्मा,पोषण साखी की मेडम शालिनी,मेडम आशा,विजय कुमारी,नेहरू युवा केन्द्र के ब्लॉक मवई के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक महेंद्र कुमार श्रीवास्तव,जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।