कोरोना पाजिटिव हॉट-स्पाट क्षेत्र सदर बाजार व मानापुर प्रतिबन्ध से मुक्त

प्रतापगढ़, कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप कोविड-19 के फैलाव को रोकने एवं बचाव व नियंत्रण हेतु मोहल्ला सदर बाजार थाना कोतवाली नगर व ग्राम मानापुर थाना आसपुर देवसरा को जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने अस्थाई रूप से सील किया था। हॉट स्पॉट क्षेत्र मोहल्ला सदर बाजार एवं ग्राम मानापुर के 14 दिवसीय कन्टेनमेन्ट की अवधि पूर्ण हो चुकी है और वहां पर कोई कोरोना पाजिटिव केस तथा कोविड-19 परिलक्षित लक्षण का कोई व्यक्ति नही पाया गया है ऐसी दशा में जिलाधिकारी ने हॉट-स्पाट क्षेत्र पर लगाये गये प्रतिबन्ध को समाप्त कर दिया है और निर्देशित किया किया है कि इस क्षेत्र में सोशल डिस्टेसिंग बनाये रखते हुये शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन करते हुये निर्धारित समय तक दुकानें तथा सामान्य गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button