Monday, April 13, 2026
Advertisement
Home राजनीति उन्नाव के सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली

उन्नाव के सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली

266

लखनऊ, कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनपद उन्नाव के विभिन्न ब्लाकों के सैंकड़ों लोगों ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से प्रवीन कुमार यादव, कमलेश कुमार तिवारी, शिवम त्रिपाठी, कमलेश कुमार पाण्डेय, प्रदीप शर्मा एड, मो0 कैश, नूर अहमद, आफाक अहमद, दीपेन्द्र यादव, अरविन्द यादव, संगम यादव, अजीत यादव, गंगा कृष्ण यादव, धर्मेन्द्र कुमार पाल, सुरेन्द्र कुमार रावत, विजय सिंह, श्याम किशोर, कुंवर यागेन्द्र, सचिन मिश्रा, आशीष तिवारी, प्रदीप चौहान, सुशील कुमार, शहर बानो, चन्दा बेगम, मनोज पाल एवं राजेश कुशवाहा सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे। इस मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालों को जिला कांग्रेस कमेटी उन्नाव के अध्यक्ष सुभाष सिंह, आरती बाजपेयी आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बधाई देते हुए स्वागत किया है।