Saturday, May 2, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मृतक के परिजनों को ढांढस बंधा पूर्व विधायक ने बढ़ाये मदद को...

मृतक के परिजनों को ढांढस बंधा पूर्व विधायक ने बढ़ाये मदद को हाथ

257

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर (अयोध्या), बीते दिनों कोतवाली रूदौली क्षेत्र के एक गांव में झील से शव बरामद होने के मामले में पूर्व विधायक ने मदद को हाथ बढ़ाते हुए मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
कोतवाली रुदौली क्षेत्र के ग्राम सभा साहनी निवासी हंसराज रावत का बीते 12 दिसम्बर को कठियार झील से शव बरामद हुआ था।जिससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई थी।

हंसराज की मौत की खबर सुनकर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक सय्यद अब्वास अली जैदी रुश्दी मिया ने म्रतक के गाँव सहनी पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बधाया और हंसराज की मौत पर गहरा दुःख प्रकट किया।सपा के पूर्व विधायक ने ग़रीब मृतक के परिजनों को हर माह आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात भी कही और उन्होंने मृतक के दो नन्हे मुन्हे बच्चों का सहारा उठ जाने से दोनो बच्चों की शिक्षा दीक्षा की एंव उसकी परवरिश की भी बात कही।इस अवसर पर पूर्व विधायक रुदौली के साथ युवजनसभा के निवर्तमान प्रदेश सचिव शाह मसूद हयात गजाली सहित सपा कई नेता मौजूद रहे।