Friday, May 8, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश परिचय पत्र के बिना न्यायालय में प्रवेश नही कर पायेगें अधिवक्तागण

परिचय पत्र के बिना न्यायालय में प्रवेश नही कर पायेगें अधिवक्तागण

271

अधिवक्तागण 07 दिसम्बर से बिना परिचय पत्र के न्यायालय परिसर में प्रवेश नही कर पायेगें।

प्रतापगढ़, अध्यक्ष सुरक्षा समितिध्अपर जनपद न्यायाधीश कक्ष संख्या.01 द्वारा अवगत कराया गया है कि न्यायालय परिसर में सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये सभी सम्मानित अधिवक्तागण जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ द्वारा निर्गत अधिवक्ता परिचय पत्र के साथ न्यायालय परिसर में प्रवेश कर सकेगें। उन्होने बताया है कि दिनांक 07 दिसम्बर 2020 से जनपद न्यायालय प्रतापगढ़ द्वारा निर्गत अधिवक्ता परिचय पत्र के बिना न्यायालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।