Thursday, March 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय राजमार्ग से अल्हवाना गांव तक जिला पंचायत से बनी सड़क ...

राष्ट्रीय राजमार्ग से अल्हवाना गांव तक जिला पंचायत से बनी सड़क जर्जर

249

डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या, भेलसर विकास खण्ड रुदौली क्षेत्र में जिला पंचायत से बनी दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क एक वर्ष में इस तरह जर्जर हो गई कि राहगीरों का राह चलना मुश्किल हो गया।
विकास खण्ड रुदौली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम पंचायत अल्हवाना तक बनी डामर युक्त सड़क ग्राम ममरेजनगर,धौरहरा,जैथरी,महंगूकापुरवा,जहांगीराबा,अख्तियारपुर,असद अली का पुरवा सहित दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क लगभग एक वर्ष पूर्व सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान ही जिला पंचायत द्दारा मतदान से एक दिन पहले ही आनन फ़ानन में मयाने तालाब से लेकर भम्भो पुरवा तक डामर युक्त बनाई गई थी।

डामर युक्त बनी इस सड़क पर एक वर्ष के अंदर ही कई जगहों पर सड़क से कई मीटर तक डामर उजड़कर उसके अंदर पड़ी बजड़ी व बड़े बड़े पत्थर के टुकड़े दूरदूर गड्ढों में तबदील हो गए।इस कारण इस सड़क पर राहगीरों का चलना काफी मुश्किल व खतरों से खाली नहीं है।ग्राम प्रधान मुबारक,रामबरन,भरतलाल,बुधराम यादव,रमेश लोधी दस्तगीर,मोहम्मद आकिब,मालिक राम सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शीघ्र ही जर्जर सड़क को जनहित में दुरुस्त कराने की मांग की है।