Sunday, May 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मजिस्ट्रीरियल जांच के आदेश

मजिस्ट्रीरियल जांच के आदेश

433


लखनऊ,  अपर नगर मैजिस्ट्रेट (तृतीय) लखनऊ देवेन्द्र कुमार ने सूचित किया कि 08.07.2020 को राजकीय सम्प्रेषण गृह (किशोर) मोहान रोड़ लखनऊ में निरूद्ध एक संवासी गौतम कुमार पुत्र लालता निवासी-ग्राम सरम्भा थाना आसीवन उन्नाव जो मु0अ0सं0-285/19 अ0धारा-376 भा0द0स0, 5/6 पाॅक्सो एक्ट थाना माक्खी उन्नाव के क्रम में किशोर न्याय बोर्ड उन्नाव के आदेश के अनुपालन राजकी सम्प्रेषण गृह (किशोर) मोहान रोड़ लखनऊ में प्रवेशित किया गया था।

संस्था में निरूद्ध अपचारी किशोर गौतम कुमार पुत्र श्री लालता की तबीयत खराब होने के कारण किशोर को रानी लक्ष्मी बाई चिकित्सालय भेजा गया जहां से किंग जार्ज चिकित्सा विश्व विद्यालय लखनऊ के लिए रेफर किया गया था जहां उपचार के दौरान दिनांक 08.07.2020 को ही किशोर का देहांत हो गया था। उक्त प्रकरण की जांच के सम्बन्ध में जिला मैजिस्ट्रेट महोदय के आदेश दिनांक 08.07.2020 द्वारा जांच अधिकारी के रूप में अपर नगर मैजिस्ट्रेट(तृतीय) लखनऊ को नामित किया गया है।

अपर नगर मैजिस्ट्रेट(तृतीय) लखनऊ देवेन्द्र कुमार ने मैजिस्ट्रीरियल जांच के सम्बन्ध में सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जिस किसी को किसी भी तरह की कोई जानकारी देना हो अथवा किसी भी तरह का मौखिक/लिखित साक्ष्य/बयान देना हो तो वह दिनांक 30.10.2020 के पूर्व अपर नगर मैजिस्ट्रेट लखनऊ के न्यायालय कक्ष संख्या-25 कलेक्ट्रेट लखनऊ में किसी भी कार्य दिवस में (सार्वजनिक अवकाश छोड़कर) कार्यालय समय में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।