Sunday, May 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ के अंतर्गत 152 ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का ई-लोकार्पण

लखनऊ के अंतर्गत 152 ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का ई-लोकार्पण

301

लखनऊ,  जिला पंचायत राज अधिकारी लखनऊ ने बताया कि मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा वेबीनाॅर के माध्यम से प्रदेश में निर्मित/निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवनों का ई-लोकार्पण व ई-लोकार्पण शिलान्यास किया गया। जनपद लखनऊ के अंतर्गत कुल 152 ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों का ई-लोकार्पण व 343 ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का ई-शिलान्यास किया गया उक्त के अतिरिक्त वित्त आयोग के धनराशि एवं मनरेगा के माध्यम से निर्मित 14 पंचायत भवनों का ई-लोकार्पण एवं 75 ग्राम पंचायतों में निर्माणाधीन पंचायत भवनों का ई-शिलान्यास किया गया।

उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रदेश के सभी जनपदों द्वारा योजना के समयबद्ध एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा सराहना की गई मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के कुछ चिन्हित जनपदों के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व ग्राम प्रधानों से वार्ता भी की गई मा0 जल शक्ति मंत्री भारत सरकार द्वारा यह अवगत कराया गया कि अगले चरण में आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों में जल आपूर्ति प्रदान किए जाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।