Saturday, May 30, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश तारुन को आदर्श ब्लाक बनाऊँगा: प्रेम कुमार वर्मा

तारुन को आदर्श ब्लाक बनाऊँगा: प्रेम कुमार वर्मा

364

प्रमुख पद की जिम्मेदारिया मिली तो तारुन को आदर्श ब्लाक बनाऊँगा.


राम जनम यादव
अयोध्या, समाज सेवी व भाजपा नेता प्रेम कुमार वर्मा ने कहा कि तारुन ब्लाक प्रमुख पद की जिम्मेदारिया निर्वहन करने का मौका जनता ने दिया तो इस ब्लाक को आदर्श ब्लाक बनाऊंगा जो जिले में आदर्श ब्लाक के रूप में जाना व पहचाना जायेगा और सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे गरीबो को उनकी चौखट दिलाऊंगा। ब्लाक प्रमुख की चुनाव तैयारियों में जुटे श्री वर्मा जनता में बराबर संवाद बनाये हुये हैं। उन्होंने इस प्रतिनिधि से हुई संक्षिप्त मुलाकात में कहा कि सरकार द्वारा गरीबो के कल्याण के लिए चलाई जाने वाली योजनाओ का लाभ बिचौलियों के बिना गरीबो तक नही पहुँच पाता उसे मुक्त कराकर उसका सीधा लाभ गरीबो की चौखट तक पहुँचाने का प्रयास करूंगा। सरकारी योजनाओं को भ्र्ष्टाचार से मुक्त कर पारदर्शी बनाऊँगा। श्री वर्मा ने कहा कि जनता के मिल रहे स्नेह प्यार दुलार के लिए मैं उनका जीवन भर ऋणी रहूंगा।